फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Sangh keeping a close watch on the donation theft case; several senior Pracharaks are camping there.

Ayodhya: चंदा चोरी प्रकरण पर संघ की नजर, डेरा डाले हैं कई वरिष्ठ प्रचारक, संत-धर्माचार्यों से कर रहे मुलाकात

Sun, 28 Jun 2026 08:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 28 Jun 2026 08:23 PM IST
सार

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी लगातार संत-धर्माचार्यों से मुलाकात कर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर फीडबैक प्राप्त कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि संघ नेतृत्व राम मंदिर से जुड़े घटनाक्रमों पर भी लगातार नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
Ayodhya: Sangh keeping a close watch on the donation theft case; several senior Pracharaks are camping there.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर में चंदा चोरी प्रकरण को लेकर मचे विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कई वरिष्ठ पदाधिकारी इन दिनों अयोध्या में मौजूद हैं। आधिकारिक तौर पर ये सभी पदाधिकारी साकेत निलयम में आयोजित नवीन विस्तारक वर्ग में भाग लेने पहुंचे हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि संघ नेतृत्व राम मंदिर से जुड़े घटनाक्रमों पर भी लगातार नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संघ के प्रांत प्रचारक कौशल, क्षेत्र प्रचारक अनिल, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र तथा प्रांत प्रचारक प्रमुख यशोदानंद विस्तारक वर्ग में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। इस दौरान वरिष्ठ प्रचारकों की साधु-संतों और धर्माचार्यों से भी मुलाकातें हो रही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- रामलला का दर्शन करें शायद सद्बुद्धि आ जाए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सवाल ये भी...चुप्पी क्यों नहीं तोड़ रहे चंपत राय, इस्तीफे को लेकर सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस


सूत्रों के मुताबिक इन मुलाकातों को केवल औपचारिक नहीं माना जा रहा है। माना जा रहा है कि संघ नेतृत्व चंदा चोरी प्रकरण और उससे उपजे हालात को लेकर संत समाज का फीडबैक भी प्राप्त कर रहा है। हाल के दिनों में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हुए घटनाक्रम और प्रशासनिक बदलावों की चर्चाओं के बीच इन बैठकों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि वरिष्ठ पदाधिकारियों का अयोध्या प्रवास पूरी तरह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत है। उनका कहना है कि सभी प्रचारक केवल नवीन विस्तारक वर्ग में भाग लेने आए हैं और चंदा चोरी प्रकरण से उनके प्रवास को जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। फिर भी, राम मंदिर से जुड़े घटनाक्रमों के बीच संघ के शीर्ष पदाधिकारियों की अयोध्या में मौजूदगी और संत-धर्माचार्यों से लगातार हो रही मुलाकातों ने राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चाओं को तेज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed