फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya rape case: The girl died due to excessive bleeding, police maintained complete silence on the rape cas

अयोध्या रेप कांड: अत्यधिक खून बहने से हुई थी युवती की मौत, दुष्कर्म के मामले पर पुलिस ने साधी चुप्पी

Mon, 03 Feb 2025 07:26 AM IST
रोहित मिश्र सतीश पाठक, अमर उजाला अयोध्या
सतीश पाठक, अमर उजाला अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 03 Feb 2025 07:26 AM IST
सार

Ayodhya rape case: सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान युवती से हुई दरिंदगी साफ जाहिर हुई है। उसकी पसलियां दोनों तरफ से टूटी मिलीं। उसके निजी अंगों से अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Ayodhya rape case: The girl died due to excessive bleeding, police maintained complete silence on the rape cas
अयोध्या रेप केस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मामले में चुप्पी साध रखी है। युवती से दुष्कर्म हुआ या नहीं, पोस्टमार्टम के 24 घंटे बाद भी पुलिस नहीं बता रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार पीएम रिपोर्ट में युवती की मौत अत्यधिक रक्तस्राव से होना बताया गया है। उसकी पसलियां भी टूटी थीं और शरीर पर 30 से अधिक निशान मिले हैं, जो युवती से हुई दरिंदगी को बयां कर रहे हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी मानसिक मंदित युवती बृहस्पतिवार की रात गांव में हो रहे भंडारे में गई थी। शनिवार की दोपहर उसका निर्वस्त्र शव गांव के बाहर एक सूखे नाले में मिला है। उसके हाथ-पैर पेड़ की लताओं से बांधे थे। उसके निजी अंगों पर भी गहरे चोट के निशान थे। इससे उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने शनिवार की दोपहर बाद लगभग चार बजे डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया था, लेकिन रविवार की दोपहर तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताने से पुलिस अधिकारी कतराते रहे। इतने हाई प्रोफाइल मामले में भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी पुलिस को न होना हास्यास्पद है।
विज्ञापन


हालांकि सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान युवती से हुई दरिंदगी साफ जाहिर हुई है। उसकी पसलियां दोनों तरफ से टूटी मिलीं। उसके निजी अंगों से अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई। शरीर को दरिंदों ने बुरी तरह नोचा था। उसके विभिन्न अंगों पर 30 से अधिक घाव व नोचने-खरोचने के निशान मिले हैं। रक्तस्राव व निजी अंगों की हालत देखकर विशेषज्ञों ने दो या उससे अधिक लोगों के घटना में शामिल होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी उन्हें नहीं मिली है। चार-पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव के हालात देखकर दुष्कर्म की आशंका अब भी जताई जा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर ही हकीकत बताई जा सकती है।

सीएम योगी ने मंत्री को भेजा घर, फोन पर की बात

एससी युवती की हत्या के मामले का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ले लिया है। उन्होंने श्रम व सेवायोजन राज्यमंत्री को पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए मृतका के घर भेजा और हर संभव मदद करते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से फोन पर भी बात की है।

श्रम व सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल कोरी मन्नू रविवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने मृतका के परिवार से मुलाकात की। कहा कि घटना बहुत ही दर्दनाक है। जघन्य अपराध हुआ है। दुर्दांत तरीके से बिटिया की हत्या हुई है। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को संज्ञान में लिया और उन्होंने मुझे भेजा है। दोषियों को नहीं बक्शा जाएगा।

इस घटना को लेकर सांसद अवधेश प्रसाद के रोने पर राज्यमंत्री ने कहा कि यह लोग नाटकबाज हैं। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। अत्याचार करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जाएगा। अवधेश प्रसाद झूठ बोलते हैं। किसी की बेटी मरी है, दर्दनाक हादसा हुआ है, उस पर इस तरीके का राजनीतिक प्रलाप गलत है। मंत्री ने कहा कि सांसद को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें इस्तीफा देने से किसी ने नहीं रोका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed