{"_id":"6908bb0a82175f9ee10a46cd","slug":"ayodhya-premier-league-will-start-from-9th-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-137505-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नौ से शुरू होगी अयोध्या प्रीमियर लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नौ से शुरू होगी अयोध्या प्रीमियर लीग
Mon, 03 Nov 2025 07:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
21-डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के क्रिकेट मैदान में तैयारी में जुटे कर्मी।-संवाद
अयोध्या। डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में नौ नवंबर से 26 नवंबर तक अयोध्या प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में जिला क्रिकेट संघ की ओर से किया जा रहा है। यह लीग टी-20 फॉर्मेट पर आधारित होगी और इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों के नाम उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियों सरयू, गंगा, जमुना, बेतवा, हिंडन, चंबल, गोमती और मनोरमा के नाम पर रखे गए हैं।
प्रत्येक टीम में 16 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 11 खिलाड़ी अयोध्या मंडल के और पांच खिलाड़ी अन्य जिलों से अतिथि खिलाड़ी होंगे। सभी खिलाड़ियों का चयन क्रिकेट एसोसिएशन के अनुभवी चयनकर्ताओं की ओर से ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव मोहम्मद उमेर अहमद ने बताया कि एपीएल में कुल 29 मुकाबले खेलेंगे, जो कलर ड्रेस और सफेद बॉल से खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट से अयोध्या मंडल में क्रिकेट को नई पहचान और खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा। अयोध्या प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय होंगे। विजेता टीम को 11 लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 5.50 लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मोहम्मद उमेर ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम तैयार हो चुका है। नौ नवंबर से पहली बार अयोध्या प्रीमियर लीग आयोजित की जा रही है।