फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Pass system for 'Ram Darbar' darshan scrapped; Trust offers major relief to devotees.

Ayodhya: राम दरबार दर्शन के लिए पास व्यवस्था खत्म, ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को दी बड़ी राहत

Tue, 04 Aug 2026 07:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 04 Aug 2026 07:43 PM IST
सार

ट्रस्ट के इस निर्णय से सामान्य दर्शन कतार से रामलला के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु सीधे प्रथम तल स्थित राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे। अब तक राम दरबार के दर्शन सीमित संख्या में जारी किए जाने वाले विशेष पास के माध्यम से कराए जाते थे।

विज्ञापन
Ayodhya: Pass system for 'Ram Darbar' darshan scrapped; Trust offers major relief to devotees.
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के राम दरबार में विराजमान भगवान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर की दर्शन व्यवस्था को और अधिक सरल बनाते हुए राम दरबार के लिए लागू विशेष पास व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब श्रद्धालुओं को राम दरबार के दर्शन के लिए अलग से पास बनवाने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


सामान्य दर्शन कतार से रामलला के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु सीधे प्रथम तल स्थित राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे। अब तक राम दरबार के दर्शन सीमित संख्या में जारी किए जाने वाले विशेष पास के माध्यम से कराए जाते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन


इससे दर्शन व्यवस्था अधिक सुगम होने के साथ श्रद्धालुओं का समय भी बचेगा। सावन में रामनगरी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे समय में ट्रस्ट का यह निर्णय भक्तों के लिए राहत लेकर आया है। अब उन्हें अलग से आवेदन या पास लेने की औपचारिकता से नहीं गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ से दर्शन करने आईं श्रद्धालु निधि ने बताया कि पहले राम दरबार के दर्शन के लिए अलग पास बनवाना पड़ता था, लेकिन इस बार बिना किसी परेशानी के रामलला के साथ राम दरबार के भी दर्शन हो गए। इससे यात्रा बहुत आसान हो गई।


वहीं, मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आए श्रद्धालु राकेश शर्मा ने कहा, नई व्यवस्था से काफी सुविधा मिली है। पहले पास की जानकारी नहीं होने से कई लोग दर्शन नहीं कर पाते थे। अब एक ही कतार से दोनों स्थानों के दर्शन हो रहे हैं, यह ट्रस्ट का अच्छा निर्णय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed