Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Mother and daughter died in a road accident, father and son injured.

Ayodhya: सड़क हादसे में मां बेटी की मौत, पिता-पुत्र घायल, नई बाइक से राम मंदिर दर्शन करने जा रहे थे

Tue, 08 Jul 2025 08:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Jul 2025 08:10 PM IST
सार

अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मां बेटी की मौत हो गई। हादसा फ्लाई ओवर के पास हुआ। सभी नई बाइक से परिवार के साथ राम मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
Ayodhya: Mother and daughter died in a road accident, father and son injured.
हादसे के बाद हाइवे पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के सोहावल के रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल चौराहा फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार चार लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल चल रहा है।

विज्ञापन


घाट का पुरवा हंसराजपुर थाना बाबा बाजार निवासी अजय रावत (27) पत्नी रीना (25), पुत्री कविता (10) और पुत्र हर्ष (6) के साथ बाइक से राम मंदिर दर्शन के लिए घर से निकले थे। सोहावल चौराहा हाइवे पुल पर पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सभी सड़क पर गिर गए और पीछे आ रहे दूसरे वाहन ने रीना और कविता को रौंद डाला जिससे रीना और कविता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिजली के निजीकरण के खिलाफ देशभर के बिजलीकर्मी कल हड़ताल पर, 27 लाख कर्मचारी होंगे शामिल; होगा ये असर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धर्मांतरण की छांगुर स्टोरी: आलीशान कोठी पर गरजा बुलडोजर, CM बोले- सभी अपराधियों की संपत्तियां होंगी जब्त


हादसे में अजय और हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने बताया। घटना में मौत का शिकार बनी मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले की पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed