फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Family of ‘Ramlala’s friend’ denied darshan of Ramlala

अयोध्या: ‘रामलला के सखा’ के परिवार को नहीं मिले रामलला के दर्शन, चार दिन भटकना पड़ा, जताई नाराजगी

Sun, 30 Aug 2026 08:13 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 30 Aug 2026 08:13 PM IST
सार

पंडित त्रिलोकीनाथ पांडेय के बेटे अमित पांडेय ने कहा कि सवाल सिर्फ दर्शन का नहीं, बल्कि उनके पिता के योगदान और सम्मान का है। उन्होंने कहा कि त्रिलोकीनाथ पांडेय ने अपना जीवन रामकाज को समर्पित किया था, ऐसे में उनके परिवार को रामलला के दर्शन के लिए चार दिन तक भटकना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
Ayodhya: Family of ‘Ramlala’s friend’ denied darshan of Ramlala
अशोक सिंहल के साथ बीच में मौजूद त्रिलोकी नाथ पांडेय (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम जन्मभूमि मामले में ‘रामलला के सखा’ के रूप में करीब 34 साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने वाले स्वर्गीय पंडित त्रिलोकीनाथ पांडेय के परिवार को ही रामलला के दर्शन के लिए चार दिन तक भटकना पड़ा। सावन झूला मेले के दौरान अयोध्या पहुंचे परिवार के सदस्यों का आरोप है कि उन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाता रहा, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं हो सके। सावन पूर्णिमा पर रामलला का झूला भी उतर गया, मगर परिवार दर्शन से वंचित रह गया।

विज्ञापन


पंडित त्रिलोकीनाथ पांडेय के बेटे अमित पांडेय के मुताबिक, उनकी मां कमलादेवी, भाई और परिवार के अन्य सदस्य रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आए थे। चार दिनों तक दर्शन की उम्मीद में व्यवस्था के निर्देशों का पालन करते हुए परिवार अलग-अलग जगहों पर जाता रहा। बावजूद इसके दर्शन नहीं मिल सके। अमित पांडेय का कहना है कि उनके पिता ने राम मंदिर की कानूनी लड़ाई को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया था। घर-परिवार से अधिक उन्होंने रामकाज को प्राथमिकता दी। ऐसे में जिस परिवार के मुखिया ने दशकों तक रामलला के अधिकार के लिए अदालत में संघर्ष किया, उसी परिवार को दर्शन के लिए भटकना पड़े, यह बेहद पीड़ादायक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या: रुमाल सुंघाकर किया बेहोश, फिर मारी दो गोलियां, नहर में फेंका शव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: सीएम योगी बोले- सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है जेपीएनआईसी, दंगा उसकी पहचान


परिवार ने इस मामले में तीन मांगें रखी हैं। इनमें परिजनों के लिए रामलला के दर्शन की सुगम व्यवस्था, परिवार के प्रति उचित सम्मान तथा भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न होने देने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग शामिल है। साथ ही ट्रस्ट में परिवार के एक सदस्य को स्थान देने की भी मांग उठाई ।

अमित पांडेय ने कहा कि सवाल सिर्फ दर्शन का नहीं, बल्कि उनके पिता के योगदान और सम्मान का है। उन्होंने कहा कि त्रिलोकीनाथ पांडेय ने अपना जीवन रामकाज को समर्पित किया था, ऐसे में उनके परिवार को रामलला के दर्शन के लिए चार दिन तक भटकना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed