{"_id":"6ab913683cca8b23050ec1f1","slug":"ayodhya-constable-dies-after-crashing-into-a-tree-fallen-on-the-road-had-joined-the-police-force-in-2025-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर सिपाही की मौत, 2025 में मिली थी पुलिस की नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर सिपाही की मौत, 2025 में मिली थी पुलिस की नौकरी
Sun, 27 Sep 2026 06:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:33 PM IST
सार
जयदीप यादव गोसाईगंज के भिटौरा के रहने वाले थे और बहराइच नगर कोतवाली में तैनात थे। ड्यूटी से लौटते समय 25 सिंतबर को हादसा हो गया था।
विज्ञापन
मृतक जयदीप यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आंधी की वजह से सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर सिपाही जयदीप यादव (22) की मौत हो गई। हादसा 25 सितंबर को बहराइच में हुआ था। केजीएमयू में इलाज के दौरान 26 सितंबर को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जयदीप गोसाईगंज क्षेत्र के भिटौरा गांव के रहने वाले थे। 2025 में उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी हासिल की थी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी पहली तैनाती बहराइच नगर कोतवाली में सिपाही के पद पर हुई थी। 25 सितंबर की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौटते समय उनकी बाइक सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा गई थी।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से केजीएमयू रेफर किया गया था। यहां 26 सितंबर को उनकी मौत हो गई। रविवार को जयदीप का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो मातम छा गया। पुलिस लाइंस अयोध्या में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
पिता सत्य राम यादव ने शेरवा घाट स्थित श्मशान घाट पर उन्हें मुखाग्नि दी। जयदीप तीन भाइयों और एक बहन में वह छोटे थे। उनके छोटे भाई का लेखपाल पद पर चयन हुआ था, लेकिन सात माह पहले उनकी भी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।