{"_id":"69e7856eac43c939c8091f8a","slug":"ayodhya-cm-yogi-will-hoist-the-flag-at-the-shiva-temple-on-april-29-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: 29 अप्रैल को शिव मंदिर में सीएम योगी करेंगे ध्वजारोहण, 15 मई तक सभी मंदिरों में फहराएगा धर्म ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: 29 अप्रैल को शिव मंदिर में सीएम योगी करेंगे ध्वजारोहण, 15 मई तक सभी मंदिरों में फहराएगा धर्म ध्वज
Tue, 21 Apr 2026 07:40 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 21 Apr 2026 07:40 PM IST
सार
भव्य आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में 700 से अधिक विशिष्ट अतिथि, संत-महंत, धर्माचार्य, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अयोध्या का राम मंदिर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राम जन्मभूमि परिसर स्थित सभी मंदिरों में 15 मई तक धर्म ध्वज फहराने लगेगा। परिसर के सभी उप मंदिरों में धर्म ध्वज फहराने का काम चल रहा है। इसी क्रम में 29 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ परकोटा स्थित शिव मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराएंगे। इस कार्यक्रम में 700 मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस भव्य आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में 700 से अधिक विशिष्ट अतिथि, संत-महंत, धर्माचार्य, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। अब तक राम मंदिर समेत परकोटा स्थित गणेश मंदिर, हनुमान मंदिर, सूर्य मंदिर, माता अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वजारोहण किया जा चुका है। शिव मंदिर पर सीएम योगी ध्वजारोहण करेंगे। शेषावतार मंदिर पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य और माता भगवती के मंदिर पर साध्वी ऋतंभरा ध्वजारोहण करेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी को देखते हुए निजी स्कूलों का समय भी बदला, दोपहर में इस समय के बाद नहीं खुले सकेंगे स्कूल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जन आक्रोश पदयात्रा: महिला अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे सीएम योगी, बोले- विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर
राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार 29 अप्रैल का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ रखी जाएगी। परकोटा के उत्तरी पूर्वी कोने पर मंच तैयार किया जा रहा है। यहां सीएम योगी मेहमानों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन