{"_id":"67f50c411c33d70da80f1ff1","slug":"ayodhya-chairperson-of-national-commission-for-women-reached-ayodhya-for-the-first-time-for-women-s-public-he-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: महिला जनसुनवाई में पहली बार अयोध्या पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, कहा सभी की समस्याओं का हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: महिला जनसुनवाई में पहली बार अयोध्या पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, कहा सभी की समस्याओं का हो
Tue, 08 Apr 2025 05:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Apr 2025 05:22 PM IST
सार
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर मंगलवार को अयोध्या पहुंचीं और जनसुनवाई में शिकायतें सुनी। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी जिलाधिकारी व एसएसपी को सौंपी।
विज्ञापन
विजया रहाटकर, अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर मंगलवार को पहली बार अयोध्या में महिला जनसुनवाई के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव की महिलाएं दिल्ली तक नहीं पहुंच पाती इसलिए राष्ट्रीय महिला आयोग स्वयं जिले में पहुंचकर महिलाओं की सुनवाई कर रहा है। अयोध्या संभाग में पहले से आयोग को 40 शिकायतें प्राप्त हो चुकी है। सुनवाई के दौरान 15 शिकायतें और आईं।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने सभी लोगों की शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए। जबकि, पुलिस से संबंधित शिकायतें एसएसपी व प्रशासनिक की शिकायतों के लिए डीएम को निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में समय लगता है, लेकिन सभी की समस्याओं का निस्तारण अवश्य होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में अखिलेश को बताया पीडीए का रखवाला, बुलडोजर को लेकर भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Cabinet: पीआरडी जवानों के ड्यूटी भत्ते में 26 फीसदी की बढ़ोतरी, योगी कैबिनेट ने दी सौगात
बताया कि कुछ मामले कोर्ट में चलते हैं, जिसके निस्तारण के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। दोनों पक्षों को दो-तीन बार कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते हैं। साथ बैठना पड़ता है। उसके बाद कहीं जाकर सुनवाई हो पाती है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी राजकरण नय्यर व एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी मौजूद रहे।