{"_id":"6a6a441b701985c19e00c305","slug":"ayodhya-became-the-champion-in-handball-and-varanasi-in-basketball-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-155051-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या हैंडबॉल और वाराणसी बास्केटबॉल में बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या हैंडबॉल और वाराणसी बास्केटबॉल में बना चैंपियन
Wed, 29 Jul 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। महिला खेल समारोह वर्ष के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रदेशीय महिला बास्केटबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को डाभासेमर स्टेडियम में समापन हुआ। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
हैंडबॉल के रोमांचक फाइनल में मेजबान अयोध्या मंडल ने वाराणसी मंडल को 19-17 से हराकर प्रदेश चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अयोध्या की ओर से दिया ने सर्वाधिक सात गोल किए, जबकि रक्षा ने चार गोल दागे।
दूसरी ओर वाराणसी की प्रीति यादव ने छह गोल किए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल ने मेरठ मंडल को 44-26 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की ओर से शिवानी ने 13 और पलक ने 10 अंक बनाए, जबकि मेरठ की अंशिका ने सर्वाधिक 19 अंक अर्जित किए।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि आनंदेश्वर पांडेय ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि महिला खिलाड़ी आज हर खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। समारोह में जिला ओलंपिक संघ के सचिव परमेंद्र सिंह अन्य मौजूद रहे।