फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya and Karnataka have centuries-old cultural ties: Nirmala Sitharaman

अयोध्या और कर्नाटक के सांस्कृतिक संबंध सदियों पुराने : निर्मला सीतारमण

Wed, 08 Oct 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 08 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya and Karnataka have centuries-old cultural ties: Nirmala Sitharaman
53-सरयू तट पर सरयू पूजन करतीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।-सूचना
अयोध्या। रामनगरी के बृहस्पति कुंड पर बुधवार को भक्ति, सुर और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर दक्षिण भारत के तीन महान संगीतज्ञों-संतों त्यागराज स्वामीगल, पुरंदर दास और अरुणाचल कवि की मूर्तियों का अनावरण किया। इस दौरान सीतारमण के माता-पिता भी मौजूद रहे, जिससे यह पल और भी भावनात्मक हो गया।
विज्ञापन

मंत्रोच्चार और वीणा की मधुर ध्वनियों के बीच जब परदे हटे तो ऐसा लगा मानो देवत्व और राग की अनुभूति एक साथ साकार हो उठी हो। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय वित्त मंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि अयोध्या केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक है। उन्होंने तीनों संगीतज्ञों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि त्यागराज स्वामीगल, पुरंदर दास और अरुणाचल कवि ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और भक्ति परंपरा को विश्व पटल पर स्थापित किया।
विज्ञापन

कहा कि अयोध्या और कर्नाटक के सांस्कृतिक संबंध सदियों पुराने हैं। आज इन संतों की मूर्तियों के अनावरण के माध्यम से भारत की उत्तर-दक्षिण परंपरा एक सूत्र में बंधी है। मूर्ति अनावरण के दौरान प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महंत विवेक आचारी, महंत रामलखन दास, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, विधायक रामचंद्र यादव, विधायक डॉ़ अमित सिंह चौहान, विधायक चंद्रभानु पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह समेत अन्य की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक पुनर्जागरण की केंद्र स्थली बन रही अयोध्या: योगी
इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीराम की नगरी अयोध्या अब केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण की केंद्रस्थली बन रही है। उन्होंने कहा कि निर्मला सीतारमण का यह दौरा भारत की सांस्कृतिक एकता और समरसता का सशक्त प्रतीक है। बृहस्पति कुंड परिसर में स्थापित सुंदर पत्थर की बेंचों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कुछ देर के लिए विराम लेते हुए बैठे।

53-सरयू तट पर सरयू पूजन करतीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।-सूचना

53-सरयू तट पर सरयू पूजन करतीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।-सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed