फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Awadh University working on developing an effective medicine for Dengue

Ayodhya News: डेंगू की कारगर दवा बनाने में जुटा अवध विश्वविद्यालय

Sun, 30 Aug 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 30 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Awadh University working on developing an effective medicine for Dengue
21- अवध विश्वविद्यालय  -विवि

विज्ञापन
अयोध्या। डेंगू के इलाज के लिए नई दवा विकसित करने की दिशा में अवध विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक शुरुआती सफलता हासिल की है। बायोकेमिस्ट्री विभाग की टीम ने प्राकृतिक स्रोतों से मिले 4.07 लाख से अधिक यौगिकों की जांच की। इसमें चार ऐसे यौगिक मिले हैं, जो डेंगू वायरस को बढ़ने से रोकने में काम आ सकते हैं।
शोध में वायरस के उस प्रोटीन को निशाना बनाया गया है, जो उसके आरएनए की नई प्रतियां बनाने में मदद करता है। कंप्यूटर के जरिये चारों यौगिकों की इस प्रोटीन के साथ प्रतिक्रिया देखी गई। इनमें दो यौगिकों ने तुलना के लिए इस्तेमाल किए गए अवरोधक पदार्थ की अपेक्षा बेहतर परिणाम के संकेत दिए।
विज्ञापन

शोधकर्ताओं ने इन यौगिकों के स्थिर रहने और शरीर को संभावित नुकसान पहुंचाने की आशंका का भी कंप्यूटर से आकलन किया। हालांकि इसे डेंगू की दवा की खोज नहीं माना जा सकता। इन यौगिकों का वास्तविक असर जानने के लिए पहले प्रयोगशाला में वायरस और कोशिकाओं पर जांच करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed