Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Awadh University examinations to pick up pace starting tomorrow

Ayodhya News: कल से रफ्तार पकड़ेंगी अवध विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

Sat, 21 Nov 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 21 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Awadh University examinations to pick up pace starting tomorrow
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार से रफ्तार पकड़ेंगी। स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होने के साथ ही करीब 4.70 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सात जिलों में इसके लिए 360 केंद्र बनाए गए हैं, जहां तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं का सिलसिला 23 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं। अब सोमवार से प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। वहीं, परास्नातक के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी भी परीक्षा देंगे। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक और तीसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


रविवार को बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और बीसीए प्रथम सेमेस्टर की को-करिकुलर परीक्षा होगी। 27 अक्तूबर को जारी परीक्षा कार्यक्रम में महाविद्यालयों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों के बाद बदलाव किया गया था। इसके बाद 31 अक्तूबर को संशोधित समय-सारिणी जारी की गई थी। विद्यार्थियों को इसी नई समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा देनी होगी। विषयवार परीक्षा की तारीख और पाली की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरों की निगरानी में होगी परीक्षा, सचल दल करेंगे निरीक्षण

परीक्षा नियंत्रक विनय सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए नियंत्रण कक्ष से भी केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सचल दल अलग-अलग केंद्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण करेंगे।


उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती और परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed