फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Avadhpuri Colony becomes new hot spot of dengue

Ayodhya News: डेंगू का नया हॉट स्पॉट बनी अवधपुरी कॉलोनी

Fri, 13 Sep 2024 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Avadhpuri Colony becomes new hot spot of dengue
अयोध्या। रामपथ के किनारे स्थित अवधपुरी कॉलोनी फेज तीन डेंगू का नया हाॅट स्पॉट बन गई है। कॉलोनी में सड़क पर जगह-जगह जलभराव हो गया है। नालियां चोक होने के चलते जल निकासी बाधित है। खाली प्लॉट में कूड़े का ढेर जमा है। ऐसे में यहां के निवासी डेंगू और अन्य संचारी रोग के फैलने की आशंका से डरे हुए हैं।
विज्ञापन


रामपथ के बनने के बाद से शहर वासियों और बाहर से रामनगरी आने वालों को आवागमन में बड़ी सहूलियत हुई है लेकिन अवधपुरी वासी इसका दर्द झेल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी ने रामपथ के निर्माण के समय इस कॉलोनी के जल निकासी के प्रमुख माध्यम रहे नाले को बंद कर दिया। ऐसे में घरों से निकलने वाले और बारिश होने पर जमा होने वाले पानी की निकासी बाधित हो गई है।
विज्ञापन


लंबे समय से इस दुश्वारी को यहां के लोग झेल रहे हैं। नगर निगम की ओर से पंप लगाकर जल निकासी के वैकल्पिक इंतजाम किए गए लेकिन इससे बहुत राहत नहीं मिल सकी। जरा सी बारिश होने पर कॉलोनी में कई स्थानों पर जलभराव हो जाता है। बारिश न होने पर भी नालियों से ओवरफ्लो होकर पानी सड़क पर बहता रहता है। गंदे पानी से होकर लोगों को आवागमन करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और महिलाओं को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी के निवासी आजाद सिंह ने बताया कि इस बारे में नगर निगम से कई बार शिकायत की गई लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कुछ भी नहीं किया जा सका है। डॉ. आरके राय ने बताया कि नालियों की सफाई नहीं की जाती है। इसकी निकासी भी बंद है। ऐसे में बहुत परेशानी हो रही है। वीना सिंह के अनुसार उनके घर के बगल एक खाली प्लॉट में कूड़े का ढेर लगा है। सफाईकर्मी इसे हटाने की जहमत नहीं उठाते हैं। इसकी दुर्गंध से हर कोई परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed