फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Avadh University adopts 110 tuberculosis patients

Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय ने 110 क्षय मरीजों को लिया गोद

Wed, 17 Sep 2025 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 17 Sep 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Avadh University adopts 110 tuberculosis patients
43- अविवि में पोषण पोटली वितरित करते कुलपति-संवाद
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर विश्वविद्यालय ने जिले को क्षय रोग से मुक्त बनाने का संकल्प लेकर 110 क्षय रोगियों को गोद लिया और उन्हें पोषण पोटली वितरित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि क्षय रोगियों को अपने भोजन में सहजन के पत्ते और फली को जरूर शामिल करना चाहिए। सहजन में गाजर से चार गुना ज्यादा प्रोटीन और संतरे से सात गुना ज्यादा विटामिन पाया जाता है, जो हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का निर्माण करता है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संदीप कुमार शुक्ल ने कहा कि राज्यपाल की विशेष पहल से प्रदेश भर में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीप शिखा चौधरी ने भी टीबी रोगियों को सावधानियां बरतने एवं समय से दवाओं के सेवन की सलाह दी। संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेंद्र शुक्ल, प्रो.सुरेंद्र मिश्र, उप कुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. रीमा श्रीवास्तव, डॉ. ए के गौतम, सहायक कुलसचिव बीएनडी दुबे आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed