{"_id":"6ab97534314a33976d027c6e","slug":"sculptor-missing-after-taking-advance-money-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-159740-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एडवांस पैसे लेकर मूर्तिकार नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एडवांस पैसे लेकर मूर्तिकार नदारद
Mon, 28 Sep 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। दुर्गापूजा की तैयारियों के बीच देवकाली में प्रतिमाएं तैयार कर रहा मूर्तिकार उत्तम पाल अपनी टीम के साथ अचानक लापता हो गया। रविवार सुबह इसकी जानकारी होते ही प्रतिमाओं की एडवांस बुकिंग कराने वाले लोग परचे लेकर कार्यशाला पहुंच गए। करीब 200 लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामा होने लगा। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। लोग अधूरी पड़ी प्रतिमाओं के बीच अपनी-अपनी मूर्तियां तलाशते रहे।
केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अनुसार उत्तम पाल ने करीब 110 प्रतिमाओं को बनाने के लिए ऑर्डर लिया था। इनमें 59 प्रतिमाएं अयोध्या जिले की और बाकी अन्य जिलों की थीं। वहीं, कुछ समितियों ने ऑर्डर की संख्या करीब 125 बताई है। समितियों से प्रतिमा बनवाने के लिए एडवांस रकम भी ली गई थी।
समितियों के अनुसार, कुछ प्रतिमाओं की डिलीवरी 10 अक्तूबर तक होनी थी। ऐसे में समय पर प्रतिमाएं तैयार कराने को लेकर समितियों की चिंता बढ़ गई है। समितियां अब दूसरे मूर्तिकारों से संपर्क कर रही हैं।
विज्ञापन
प्रतिमा निर्माण में इस्तेमाल बांस का करीब दो लाख रुपये का भुगतान भी बकाया बताया जा रहा है। समितियों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्यशाला को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। मामले में लेनदेन और मूर्तिकार के अचानक चले जाने की वजह की जानकारी जुटाई जा रही है।
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि कार्यशाला के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में उत्तम पाल रात करीब दो बजे के बाद अपनी टीम के साथ कार्यशाला से निकलता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं आया। जांच की जा रही है।