फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Agniveer will also be able to obtain a graduate degree

Ayodhya News: स्नातक की डिग्री भी प्राप्त कर सकेंगे अग्निवीर

Sun, 10 Aug 2025 08:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 10 Aug 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Agniveer will also be able to obtain a graduate degree
अयोध्या। अब सेना के अग्निवीर अपनी सेवा के साथ-साथ स्नातक की डिग्री भी प्राप्त कर सकेंगे। इससे सेवा के बाद उनकी रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। अवध विश्वविद्यालय परिसर में स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 सत्र से अग्निवीरों के लिए बीए, बीएससी और बीकॉम सहित कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीए के लिए विशेष रूप से तीन पाठ्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इस तिथि तक बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण करा सकते हैं। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा के अनुसार इग्नू ने तीनों रक्षा बलों के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इसके तहत अग्निवीरों को कला, वाणिज्य और विज्ञान के साथ-साथ पर्यटन प्रबंधन और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग जैसे विविध विषयों में अध्ययन का अवसर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सभी पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क और राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के मानदंडों के अनुरूप होंगे। कार्यक्रम पूरा करने के बाद अग्निवीरों को स्नातक की उपाधि या डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी शैक्षणिक योग्यता और रोजगार के अवसर दोनों सशक्त होंगे। जुलाई 2025 सत्र में स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएसडब्ल्यू, बीटीएस, बीसीए और बीएससी सहित कई कार्यक्रमों में प्रवेश उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed