Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Admission date for IGNOU courses extended till 31 July

Ayodhya News: इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई

Fri, 18 Jul 2025 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Admission date for IGNOU courses extended till 31 July
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र के विभिन्न पाठ्यक्रमों में जुलाई 2025 सत्र में प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तक बढ़ा दी गई है। यह निर्णय उन विद्यार्थियों के लिए है, जो किसी कारणवश पहले तय तिथि तक प्रवेश नहीं ले सके थे।
विज्ञापन


अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि इग्नू की ओर से संचालित यह केंद्र उच्च गुणवत्ता वाली दूरस्थ शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। छात्र इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रो. सिंह ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। इग्नू में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा रहा है। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट या अध्ययन केंद्र से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन



वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल मिश्र के अनुसार जुलाई 2025 सत्र उन छात्रों के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है, जो किसी कारणवश जनवरी 2025 सत्र में प्रवेश नहीं ले पाए थे। अब ऐसे छात्र दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से स्नातक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू की ओर से संचालित एग्री बिजनेस मैनेजमेंट, कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, वित्तीय प्रबंधन, हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और ऑपरेशन मैनेजमेंट जैसे विषयों में परास्नातक प्रबंधन कार्यक्रमों में भी प्रवेश लिया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट https://www.ignou.ac.in के माध्यम से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल मोड) और https://ignou.samarth.edu.in लिंक के माध्यम से ऑनलाइन मोड में 31 जुलाई तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed