{"_id":"6a3d4bd49e69c875870186b4","slug":"administration-tough-on-encroachment-access-path-cleared-of-encroachment-ayodhya-news-c-97-1-ayo1027-152601-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, चकमार्ग कब्जामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, चकमार्ग कब्जामुक्त
Thu, 25 Jun 2026 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
पूरा बाजार। प्रशासन ने पूरा बाजार की ग्रामसभा रोशन नगर में बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान चकमार्ग भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। यह अभियान एसडीएम सदर के निर्देश पर नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल के नेतृत्व में चला।
राजस्व एवं ब्लॉक की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल ने बताया कि आराजी संख्या 341 की भूमि पर कुछ चकधारकों ने अवैध कब्जा किया था। उन्होंने इसे अपने खेतों में मिला लिया था। ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायतें मिलने के बाद राजस्व टीम ने मौके पर सीमांकन किया। सीमांकन में अतिक्रमण के आरोप सही पाए गए। संबंधित कब्जाधारकों को पहले अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद एसडीएम सदर के निर्देश पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम का सख्त रुख देखकर अतिक्रमणकारियों के हौसले पस्त हो गए। चकमार्ग खुलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक टीम की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। अभियान में राजस्व निरीक्षक अशोक श्रीवास्तव, लेखपाल चंचल पांडेय, नवनीत सिंह, अमित कुमार और वैभव सिंह शामिल थे। सचिव विशाल गौतम, ग्राम प्रधान अलाउद्दीन और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इस दौरान मौजूद रहे।