फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Accused of firing on bike rider arrested

Ayodhya News: बाइक सवार पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 16 Sep 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Accused of firing on bike rider arrested
अयोध्या। क्षेत्र के बिलारी माफी तिराहे के पास कीचड़ पड़ने का विरोध करने पर फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस, घटना में प्रयुक्त कार, दो मोबाइल फोन और 1,450 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बिलारी माफी निवासी मुकेश विश्वकर्मा सोमवार की शाम लगभग छह बजे हाईवे किनारे सब्जी खरीदने जा रहे थे। इस दौरान अयोध्या की तरफ से आ रही कार से उनके ऊपर कीचड़ पड़ गया। उन्होंने कार सवारों से सही ढंग से कार चलाने को कहा तो वह लोग भड़क गए। थोड़ी देर में ही कार से एक युवक हाथ में असलहा लिए उतरा और मुकेश के ऊपर फायरिंग करने लगा। गनीमत रही कि गोली उनके पैर के बगल से चली गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए। फायर की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई तो आरोपी सुल्तानपुर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करके छानबीन की जा रही थी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपी की पहचान सुल्तानपुर के गोमतीनगर निवासी अनिरुद्ध वर्मा (27) के रूप में हुई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मंगलवार की भोर लगभग चार बजे निधियांवा, भुलईपुर स्थित एक निजी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed