{"_id":"699756b9098431058204b154","slug":"accused-arrested-for-cheating-by-posing-as-stf-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-143575-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एसटीएफ बताकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एसटीएफ बताकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 20 Feb 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोलकाता के एक व्यापारी से फर्जी एसटीएफ बनकर ठगी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एसटीएफ का फर्जी आईडी कार्ड, घटना में प्रयुक्त वाहन समेत ठगी के चार लाख रुपये बरामद हुए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि कोलकाता के जोगीपाड़ा निवासी राकेश जायसवाल अयोध्या में आश्रम बनाने के लिए जमीन खोज रहे थे। कोतवाली अयोध्या के भीखापुर निवासी सूर्यांश चतुर्वेदी, शकुंतलम डेवलपर ग्रुप के मालिक स्व. अनुराग द्विवेदी, पूराकलंदर क्षेत्र के रामपुर सर्धा निवासी नागेंद्र सिंह आदि के माध्यम से उन्होंने शाहनवाजपुर में एक जमीन का सौदा किया था।
इसके लिए उन्होंने अलग-अलग किस्तों में लगभग 22 लाख रुपये भुगतान किया। इसके बावजूद उन्हें जमीन का बैनामा नहीं किया गया और न ही पैसा वापस किया गया। बाद में सुल्तानपुर के अलीपुर, अखंड नगर निवासी अजय सिंह से उनकी मुलाकात हुई। अजय ने स्वयं को एसटीएफ का अधिकारी बताया और लखनऊ में तैनात होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
डूबा हुआ पैसा वापस दिलाने के नाम पर 26 से 29 दिसंबर के बीच अलग-अलग किस्तों में लगभग चार लाख रुपये ले लिए। बाद में उन्हें ठगी की जानकारी हुई तो 12 फरवरी को उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। छानबीन के दौरान पुलिस ने आरोपी अजय सिंह को रानोपाली क्षेत्र के उदासीन आश्रम के पास से गिरफ्तार किया है।
कोतवाल अयोध्या पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान कर न्यायालय भेजने के साथ मामले की विवेचना की जा रही है।