फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Abortion center running in Kuchera Bazaar, audio of operator goes viral

Ayodhya News: कुचेरा बाजार में चल रहा गर्भपात केंद्र, संचालिका का ऑडियो वायरल

Tue, 19 Aug 2025 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 19 Aug 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Abortion center running in Kuchera Bazaar, audio of operator goes viral
अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कुचेरा बाजार में एक महिला अवैध रूप से गर्भपात केंद्र चला रही है। एक व्यक्ति से गर्भपात कराने को लेकर हुई बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है। शिकायत के बाद सीएमओ ने मामले की जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन

सोहावल के चिर्रा मोहम्मदपुर निवासी इमरान गुलाम हक्कानी ने सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके गांव की रहने वाली एक महिला ने मिल्कीपुर के कुचेरा बाजार में अवैध तरीके से प्रसूति केंद्र खोला है। इसमें वह गर्भपात करवाती है। इसके लिए पीड़ितों से मोटी रकम वसूलती है। उसके साथ एक गिरोह है, जो बाहर से पीड़ितों को खोजकर लाता है। इस कृत्य से कई लोगों की जान खतरे में पड़ चुकी है।
विज्ञापन

पूर्व में भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से साठगांठ करके उसने मामला रफा-दफा करवा लिया। वहीं, इस बीच एक महिला का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक व्यक्ति से गर्भपात करने को लेकर बातचीत कर रही है। हालांकि, अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। शीघ्र ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed