फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A target will be set to increase the production of pulses and oilseeds: Shahi

दलहन व तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए तय होगा लक्ष्य : शाही

Mon, 19 May 2025 10:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
A target will be set to increase the production of pulses and oilseeds: Shahi
अयोध्या। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि दलहन और तिलहन का उत्पादन बढ़ाने के लिए लक्ष्य निर्धारित कराए जा रहे हैं। किसानों को दलहन और तिलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष जोर देना होगा। खरीफ अभियान के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एमएसपी निर्धारित की जा रही है। आने वाले समय में देश और प्रदेश को दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भर बनाना है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सोमवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के सभागार में अयोध्या व देवीपाटन मंडल की खरीफ उत्पादकता गोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। अयोध्या मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि मंडल के विभिन्न जिलों में खरीफ अभियान के तहत 6.78 लाख हेक्टेयर क्षेत्र आच्छादित किया गया है। शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए क्षेत्रीय कर्मचारियों में तहसील और ब्लॉकवार लक्ष्य का विभाजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील ने अपने मंडल के खरीफ अभियान के तहत लक्ष्य और समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। सचिव कृषि रवींद्र ने विभाग की योजनाओं और क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराएं। किसान इस तरह के कार्यक्रमों से जानकारी हासिल कर योजनाओं का लाभ उठाएं। कृषि निदेशक जितेंद्र तोमर ने बताया कि प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। किसान संतुलित उर्वरक का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने दीप प्रज्जवलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। गोष्ठी में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। दोनों मंडलों के विभिन्न जिलों से आए प्रगतिशील किसानों, एफपीओ, कृषक समूहों व कृषि सखियों की समस्याओं, जिज्ञासा और प्रश्नों का अधिकारियों व वैज्ञानिकों ने समाधान किया।


इस दौरान प्रगतिशील किसानों व एफपीओ को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। किसानों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी को भी देखा। संयुक्त कृषि निदेशक डाॅ. एके मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, अयोध्या व देवीपाटन मंडल के जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, कृषि, सिंचाई, बिजली, नलकूप, उद्यान, पशुपालन, गन्ना, मत्स्य, बीज विकास निगम, इफको के मंडलीय व जनपदीय अधिकारी और प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed