फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A rush to perform *Jalabhishek* at Shiva temples; droplets of faith seemed to rain down.

Ayodhya News: शिवालयों में जलाभिषेक की रही होड़, बरसती दिखीं आस्था की बूंदें

Mon, 24 Aug 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 24 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A rush to perform *Jalabhishek* at Shiva temples; droplets of faith seemed to rain down.
सरयू में स्नान के बाद राम की पैड़ी पर बैरियर पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार रही।

विज्ञापन
अयोध्या। सावन के अंतिम सोमवार पर तड़के से ही रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह होते-होते सरयू तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। हाथों में पूजा की थाली, कंधे पर गंगाजल और जुबां पर ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष लिए श्रद्धालु सरयू तट और शिवालयों की ओर बढ़ते दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया तो ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे आस्था की बूंदें बरस रही हों।

घाट की सीढ़ियों पर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालु पूजा सामग्री लेकर नागेश्वरनाथ मंदिर की ओर बढ़ते रहे। सरयू तट से लेकर नागेश्वरनाथ मंदिर तक सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी रही। कई श्रद्धालु सिर पर पूजा की टोकरी और हाथों में बेलपत्र, दूध व गंगाजल लेकर मंदिर की ओर जाते दिखाई दिए। कई महिलाएं बच्चों का हाथ थामे शिवालय पहुंचीं। बुजुर्ग श्रद्धालु भी धीरे-धीरे कतार में आगे बढ़ते रहे। चेहरे पर थकान के बजाय दर्शन की उत्सुकता साफ दिखाई दे रही थी। मंदिर के नजदीक पहुंचते ही भक्तों के स्वर और तेज हो जाते‘बम भोले... हर-हर महादेव।’जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का दौर देर शाम तक चलता रहा। रामनगरी के प्रमुख शिवालयों में दिनभर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम भोले’ के जयकारे गूंजते रहे। रामनगरी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से मेलाक्षेत्र की निगरानी होती रही। अर्धसैनिक बलों ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी। आला अधिकारी भी भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन

इनसेट

नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक को लगी कतार

सरयू तट स्थित प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु भगवान शिव को जल, गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित करने के लिए कतारबद्ध रहे। गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक चलता रहा और बाहर भक्त अपनी बारी का इंतजार करते रहे। यहां एक श्रद्धालु को जलाभिषेक के लिए मात्र चार से पांच सेकंड ही मिल रहे थे। भीड़ को जत्थों में जलाभिषेक के लिए मंदिर भेजा जा रहा है। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर राम की पैड़ी परिसर तक करीब 500 मीटर लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

रामलला के दरबार में भी लगी रही कतार

सावन के अंतिम सोमवार पर रामलला के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शिवभक्ति के साथ श्रद्धालुओं ने रामलला और हनुमानगढ़ी में भी दर्शन-पूजन किया। हनुमानगढ़ी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह नजर आया। हनुमानगढ़ी में भी सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। जबकि राममंदिर अपने निर्धारित समय सुबह 6:30 बजे से खुला। खुलते ही जयघोष गूंजने लगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed