{"_id":"68a49817c2ffdecb30052c66","slug":"a-population-of-50-thousand-faced-power-crisis-for-eight-hours-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-133797-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 50 हजार की आबादी ने आठ घंटे झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 50 हजार की आबादी ने आठ घंटे झेला बिजली संकट
Tue, 19 Aug 2025 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 19 Aug 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के देवकाली बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाके में मंगलवार को आठ घंटे तक बिजली संकट रहा। इस दौरान लगभग 50 हजार की आबादी को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा। शाम तक आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
देवकाली बिजली उपकेंद्र पर लगभग आठ हजार बिजली उपभोक्ता पंजीकृत है। मंगलवार को उपकेंद्र पर लगे पांच एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को आठ एमवीए तक करने के लिए सुबह लगभग नौ बजे ही बिजली गुल हो गई। नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए प्लिंथ बनाने में ही काफी समय लग गया। इस दौरान देवकाली, कष्णानगर, कोरखाना, दीनदयाल नगर कॉलोनी, नीलगोदाम समेत अन्य इलाकों में लोग परेशान हो गए।
कृष्णानगर कॉलोनी निवासी आरती द्विवेदी ने बताया कि पहले से बिजली कटौती की सूचना नहीं मिल पाई। इस वजह से पानी का इंतजाम नहीं हो सका था। दोपहर तक पानी की टंकी सूख गई। पेयजल के लिए भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। रमेश सिंह ने बताया कि दिन भर उमस से हालत खराब रही। सभी पंखे एक साथ चलने के कारण इनवर्टर बैटरी जवाब दे गई। धीरेंद्र प्रताप सिंह, अरुण मिश्रा और किरन मिश्रा ने बताया कि पहले से बिजली की सूचना मिल गई होती तो तैयारी कर लेते और ऊर्जा बचाकर रखते, जिससे कम परेशानी झेलनी पड़ती।
विज्ञापन
अवर अभियंता अभिषेक मिश्रा ने बताया कि उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि के लिए शटडाउन था, जिससे उपभोक्ताओं को समस्या झेलनी पड़ी। कुछ इलाकों में दोपहर दो बजे तक और कुछ जगहों पर पांच बजे तक आपूर्ति बहाल हो गई थी।
दर्शननगर से आने वाली 33 केवी की मेन लाइन में फाॅल्ट होने से मंगलवार को नियांवा बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली गुल हो गई। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े लगभग छह हजार बिजली उपभोक्ताओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसडीओ सिविल लाइन संजय सैनी ने बताया कि पांच बजे तक मरम्मत के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो अमानीगंज उपकेंद्र से जोड़कर आपूर्ति बहाल कराई गई।