फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A new power substation will be built in Civil Line with an expenditure of five crores

Ayodhya News: पांच करोड़ से सिविल लाइन में बनेगा नया बिजली उपकेंद्र

Sat, 01 Mar 2025 08:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 01 Mar 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
A new power substation will be built in Civil Line with an expenditure of five crores
अयोध्या। लगातार अतिभारित चल रहे सिविल लाइन उपकेंद्र से उपभोक्ताओं को निकट भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इसके लिए 10 एमवीए (मेगा वोल्ट एंपियर) क्षमता का नया बिजली उपकेंद्र बनेगा, जिसके लिए भूमि चिह्नित हुई है। इसमें लगने वाले लगभग पांच करोड़ रुपये बजट की स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू कराने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन




सिविल लाइन बिजली उपकेंद्र की क्षमता इस समय 20 एमवीए है। इससे लगभग 9,500 बिजली उपभोक्ता जुड़े हैं। लगातार शहर के हो रहे विकास के कारण इस समय 1,600 केवीए (किलोवाट एंपियर) उपयोग हो रहा है। इस तरह यहां मौजूदा समय में लगभग 80 फीसदी भार आ चुका है। भविष्य में कई अन्य इमारतें निर्माणाधीन हैं, जिनके वजूद में आते ही भार और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में उपभोक्ताओं की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं। खासतौर से गर्मी के समय ओवरलोड होने से ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज समेत अन्य दिक्कतों से उन्हें जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन


इससे बचने के लिए बिजली निगम ने बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत सिविल लाइन में एक नया उपकेंद्र बनाने का निर्णय लिया है। इस पर लगभग पांच करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसकी स्वीकृति के लिए पूर्व में प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सिविल लाइन क्षेत्र में ही तहसील रोड के पास एक भूमि चिह्नित की गई है, जिस पर सिविल कार्यों समेत अन्य निर्माण कराया जाएगा। एसडीओ सिविल लाइन अनुराग शर्मा ने बताया कि बजट स्वीकृत होते ही तीन माह के भीतर निर्माण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिशासी अभियंता प्रदीप वर्मा ने बताया कि इस उपकेंद्र से लगभग 7,000 उपभोक्ताओं को राहत मिल सकेगी। बार-बार ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या भी दूर होगी। जून-जुलाई तक प्रत्येक दशा में इसका निर्माण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed