फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A modern traveler's lodge with 48 rooms will be available soon

Ayodhya News: 48 कमरों का आधुनिक यात्री निवास जल्द मिलेगा

Sun, 28 Jun 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 28 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
A modern traveler's lodge with 48 rooms will be available soon
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20.59 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक यात्री निवास का निर्माण तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर यह 48 कमरों वाला परिसर स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। अयोध्या विकास प्राधिकरण इस परियोजना को मूर्त रूप दे रहा है।
विज्ञापन


यह यात्री निवास वशिष्ठ कुंड वार्ड के टेढ़ीबाजार क्षेत्र में बन रहा है। इसका 58 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसमें स्टैंडर्ड, डीलक्स और एक्जीक्यूटिव स्वीट्स सहित 48 कमरे होंगे। परिसर में डॉर्मिटरी, रेस्टोरेंट और एक कंट्रोल कमांड रूम भी शामिल होगा। यह श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना अयोध्या में ठहरने की सुविधाओं की कमी को काफी हद तक दूर करेगी।
विज्ञापन

इनसेट

परिसर में होंगी स्मार्ट सुविधाएं

यात्री निवास में एक कंट्रोल कमांड रूम होगा। इससे पूरे परिसर की निगरानी की जाएगी, जो सुरक्षा के लिए उपयोगी होगा। रेस्टोरेंट में स्थानीय और शुद्ध सात्विक भोजन की व्यवस्था की जाएगी। परियोजना स्थल पर सिविल कार्यों के साथ बिजली, प्लंबिंग और स्मार्ट सुविधाओं का कार्य भी चल रहा है। यह यात्री निवास अयोध्या में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed