फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A formal complaint was lodged protesting against a social media comment made about the former Chief Minister's daughter

Ayodhya News: पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी के विरोध में दी तहरीर

Thu, 11 Jun 2026 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 11 Jun 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
A formal complaint was lodged protesting against a social media comment made about the former Chief Minister's daughter
पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी पर की गई टिप्पणी के विरोध में कोतवाली नगर तहरीर देने जाते अ​धिवक्ता स
अयोध्या। समाजवादी अधिवक्ता सभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की जा रही कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

समाजवादी अधिवक्ता सभा के लालबहादुर शुक्ल की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि 10 जून से फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सपा मुखिया की बेटी के संबंध में अभद्र और अमर्यादित टिप्पणियां पोस्ट की जा रही है। इससे महिला सम्मान को ठेस पहुंची है और सपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

तहरीर देने के दौरान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि हाल ही में अखिलेश यादव ने राम मंदिर की दान पेटिका से कथित चोरी का मुद्दा उठाया था। उनका आरोप है कि इसके बाद ही उनकी बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाने लगीं। उन्होंने इसे बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि इसी मामले के संबंध में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो सपा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों के पीछे भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की दान पेटिका से कथित चोरी का मामला उठने के बाद कुछ लोगों को यह बात नागवार गुजर रही है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाए।

महासचिव हामिद जाफर ने कहा कि किसी भी राजनीतिक मतभेद का जवाब किसी नेता के परिवार, विशेषकर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करके नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाना गंभीर मामला है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। तहरीर के माध्यम से पुलिस प्रशासन से विवादित पोस्ट हटवाने, आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने तथा कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, अवशेष सिंह, शशांक यादव, महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव, अहमद ज़मीर सैफी, अनस खान, मारूफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed