फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A couple visiting relatives was robbed at gunpoint

Ayodhya News: रिश्तेदारी में जा रहे दंपती को असलहा दिखाकर लूटा

Sat, 28 Feb 2026 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 28 Feb 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
A couple visiting relatives was robbed at gunpoint
बीकापुर। रिश्तेदारी जा रहे बाइक सवार दंपती से शुक्रवार की रात बदमाशों ने असलहे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन बाइक पर सवार अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लूट करने और मारपीट करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भट्ट दुलहिचा थाना मोतिगरपुर सुल्तानपुर निवासी सुरेश कुमार शर्मा ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया है कि 27 फरवरी को वह पत्नी के साथ बाइक से अयोध्या धाम दर्शन करने गए थे। लौटते समय वह चौरे बाजार क्षेत्र के परसीपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। रात करीब 9:40 बजे बेनीपुर चौराहे से जैसे ही 200 मीटर आगे बढ़े कि तीन मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने तमंचे की बल पर पिटाई शुरू कर दी। पत्नी सुमन के कान की बाली, मंगलसूत्र, गले की चेन, अंगूठी व पर्स में रखे करीब चार हजार रुपये भी छीन लिया। लूट की सूचना मिलने के बाद रात में ही हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने नाकेबंदी की लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी और सीओ पीयूष ने भी शनिवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तीन बाइक पर सवार अज्ञात आरोपियों की विरुद्ध लूट और मारपीट करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के संबंध में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed