{"_id":"67b35006b49cbb894d0d37f0","slug":"a-committee-will-be-formed-to-monitor-private-practice-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-125033-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: निजी प्रैक्टिस की निगरानी के लिए बनेगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: निजी प्रैक्टिस की निगरानी के लिए बनेगी कमेटी
Mon, 17 Feb 2025 08:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 17 Feb 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस को लेकर कमेटी बनेगी। सोमवार को दर्शननगर स्थित अस्पताल में हुई बैठक में प्राचार्य ने यह निर्णय लिया है। कमेटी के समक्ष आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई का दावा किया गया है।
निजी प्रैक्टिस पर लगाम के लिए शासन ने सख्ती की है। इसके लिए सभी सरकारी चिकित्सकों से शपथ-पत्र मांगा गया है। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को तीन और चिकित्सकों ने शपथ-पत्र दिया है। शेष लगभग 16 चिकित्सकों को भी 20 फरवरी तक प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, सोमवार को इसी मुद्दे पर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के साथ प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों का सभी चिकित्सक कड़ाई से अनुपालन करें। निजी प्रैक्टिस करने वालों की शिकायत होने पर कमेटी इसकी गोपनीय जांच करेगी। शिकायत सही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में सभी विभागों के चिकित्सक मौजूद रहे।