फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A candidate was caught giving the exam in place of someone else

Ayodhya News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा देेते पकड़ा गया परीक्षार्थी

Sun, 01 Jun 2025 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
A candidate was caught giving the exam in place of someone else
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय व जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को 25 केंद्रों पर हुई। दो पालियों की बीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 11,699 परीक्षार्थियों में से 2504 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों की 89 प्रतिशत उपस्थिति रही। प्रथम पाली की परीक्षा में साहब दीन सीताराम बालिका इंटर काॅलेज, साहबगंज, रामपथ अयोध्या में एक परीक्षार्थी अन्य के स्थान पर पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन

बुदेलखंड विश्वविद्यालय के बीएड प्रवेश परीक्षा नियमानुसार परीक्षार्थी पर कार्रवाई की गई। बीएड प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ़ बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव व बीएड नोडल अधिकारी प्रो़ एसएस मिश्र, नोडल समन्वयक प्रो़ फार्रूख जमाल, जनपद समन्वयक प्रो़ गंगा राम मिश्र, केंद्र प्रतिनिधि प्रो़ देवेश निगम व डाॅ़ कमलेश ने परिसर के चार केंद्रों व साकेत महाविद्यालय, मनूचा गर्ल्स पीजी कॉलेज, जीआईसी और जीजीआईसी एवं आदर्श इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षार्थियों का प्रवेश बायोमेट्रिक ऑनलाइन डाटा बेस से वेरिफाई के उपरांत व तलाशी कर प्रवेश दिया गया। इसके अतिरिक्त केंद्रों की लाइव रिकार्डिंग भी कंट्रोल रूम से कराई गई। सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed