{"_id":"689ca76ec7eafccf8805b06c","slug":"95-work-of-800-meter-long-rampart-is-complete-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-133553-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 800 मीटर लंबे परकोटे का 95 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 800 मीटर लंबे परकोटे का 95 फीसदी काम पूरा
Wed, 13 Aug 2025 08:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 13 Aug 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर के चारों ओर बन रहे 800 मीटर लंबे भव्य परकोटे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार अब तक लगभग साढ़े सात लाख घनफीट पत्थर परकोटे में लग चुका है। केवल 500 घनफीट पत्थर का काम बचा है, जो जल्द पूरा हो जाएगा। इस तरह परकोटे का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। लगातार हो रही बारिश के चलते मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं, इनकी गति सुस्त हो रही है।
14 फीट ऊंचे परकोटे की दीवारों में गुलाबी बलुआ पत्थर (वंशी पहाड़पुर के लाल पत्थर) की नक्काशी इसे न सिर्फ मजबूत, बल्कि अद्वितीय आभा प्रदान कर रही है। शिल्पकारों ने हर पत्थर पर बारीक नक्काशी और पारंपरिक स्थापत्य शैली का अद्भुत संगम गढ़ा है। परकोटा की छत पर अद्भुत नक्काशी की गई है। ट्रस्ट अधिकारियों के अनुसार, यदि मौसम अनुकूल रहा तो अक्तूबर में परकोटे का पूरा निर्माण पूरा हो जाएगा। राम मंदिर में टाइटेनियम की जालियां लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। पिछले एक पखवाड़े से लगातार हो रही बारिश के चलते कार्यों की गति प्रभावित हुई है। राम मंदिर के शिखर पर चल रही वाटरप्रूफिंग का कार्य फिलहाल रोक दिया गया है, बारिश के बाद इसे किया जाएगा।
परकोटा की दीवारों को राम कहानियों से सज्जित किया जा रहा है। इसके लिए कांस्य के 80 म्यूरल लगाए जाने हैं। अब तक 70 म्यूरल यानी भित्ति चित्र लगाए जा चुके हैं। अब शेष 10 म्यूरल सितंबर के पहले सप्ताह में लगाए जाएंगे। ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने बताया कि परकोटा की जिस दीवार पर ये म्यूरल लगाए जाने हैं, वह अभी तैयार नहीं है। अगस्त के अंत तक यह दीवार बन जाएगी, इसके बाद से म्यूरल से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि परकोटा निर्माण के साथ मलबा हटाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।