फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   70 thousand rupees stolen from BC Point, police engaged in investigation

Ayodhya News: बीसी प्वाइंट से 70 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 08 Jul 2025 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
70 thousand rupees stolen from BC Point, police engaged in investigation
मिल्कीपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा के बीसी प्वाइंट से चोरों ने 70 हजार रुपये पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर बैंक मित्र ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी की सहायता से घटना की जांच कर रही है। कुमारगंज के पारा धनेथुआ पूरे ज्वाला पाठक गांव निवासी शिवाकांत पाठक घर के पास दुकान में बैंक ऑफ बड़ौदा की कुमारगंज शाखा से संबद्ध बीसी प्वाइंट संचालित करते है। मंगलवार को सुबह 11:30 बजे शिवाकांत चार्जर लाने घर के भीतर चले गए। इस बीच चोरों ने काउंटर में रखे 70 हजार रुपये पार कर दिए। हालांकि चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। घटना की जानकारी संचालक को दोपहर 12:30 बजे तब हुई, जब एक महिला रुपये निकालने आई। विड्राल भरने के बाद जब रुपये देने के लिए काउंटर खोला तो रुपये गायब पाकर होश उड़ गए। इसके बाद बीसी केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा और घटना की सूचना डायल 112 को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed