{"_id":"67b34f7fa6b29e98e405ec9d","slug":"70-of-the-work-on-the-rampart-is-complete-nripendra-inspected-it-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-125070-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: परकोटे का 70 फीसदी काम पूरा, नृपेंद्र ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: परकोटे का 70 फीसदी काम पूरा, नृपेंद्र ने किया निरीक्षण
Mon, 17 Feb 2025 08:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 17 Feb 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक सोमवार से शुरू हुई। बैठक से पहले राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने करीब दो घंटे तक परिसर में चल रहे कार्यों की भौतिक प्रगति देखी। निर्माण कार्यों के निरीक्षण के बाद एलएंडटी ऑफिस में कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों के साथ बैठक की। बैठक में बताया गया कि परकोटा का अब तक 75 फीसदी काम पूरा हो गया है।
इससे पहले नृपेंद्र मिश्र ने परकोटा व सप्त मंडपम के चल रहे कार्यों को देखा। इंजीनियरों ने बताया कि परकोटा में साढ़े पांच लाख घनफीट पत्थर लगाए जा चुके हैं। अब ढाई लाख पत्थर और लगाए जाने हैं। परकोटा का निर्माण कार्य सितंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं सप्त मंडपम में बन रहे सात ऋषियों के मंदिरों के निर्माण का काम भी 70 फीसदी पूरा हो चुका है। सभी सात मंदिरों का स्ट्रक्चर तैयार हो गया है। पांच की छत पड़ चुकी है, दो मंदिरों की छत ढाली जा रही है। सप्त मंडपम के बीच पुष्करणी निर्माण के लिए खोदाई का काम चल रहा है। नृपेंद्र मिश्र ने शेषावतार मंदिर की भी प्रगति देखी। शेषावतार मंदिर की नींव भराई का काम पूरा हो चुका है। नींव पर अब पत्थरों की चट्टान बिछाने का काम चल रहा है।
राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि बैठक का क्रम मंगलवार व बुधवार को भी जारी रहेगा। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा, निर्माण प्रभारी गोपाल राव, इंजीनियर जगदीश आफले, इंजीनियर वीके मेहता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि इस समय राममंदिर का निर्माण कार्य रात में ही किया जा रहा है। बताया कि राममंदिर में श्रद्धालुओं का दबाव बहुत है इसलिए सुरक्षा को देखते हुए दिन में मंदिर निर्माण का कार्य नहीं किया जा रहा है। रात में 11 बजे तक मंदिर जब श्रद्धालुओं से खाली हो जाता है तब मजदूर व कारीगर परकोटा, सप्त मंडपम व शिखर के निर्माण में जुट जाते हैं। भीड़ के चलते निर्माण कार्य की गति कुछ प्रभावित हुई है लेकिन काम निरंतर जारी हैं। बताया कि शिखर में अब मात्र 13 लेयर और ढाली जानी है, अप्रैल तक शिखर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।