फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   500 drivers-operators will get 10 thousand bonus

Ayodhya News: 500 चालक-परिचालकों को मिलेगा 10 हजार बोनस

Sat, 01 Mar 2025 08:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 01 Mar 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
500 drivers-operators will get 10 thousand bonus
अयोध्या। महाकुंभ के सफल आयोजन में योगदान देने वाले अयोध्या परिक्षेत्र के रोडवेज कर्मियों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने 500चालक और परिचालकों को 10 हजार रुपये का अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से रोडवेज कर्मियों में खुशी की लहर है। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अयोध्या के 40 तकनीकी कर्मचारियों और संचालन से जुड़े 40 कर्मचारियों को भी इस बोनस का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मंत्री मनोज वर्मा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि इन कर्मचारियों ने भी महाकुंभ के दौरान अहम भूमिका निभाई है और भविष्य में उनकी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए उन्हें भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। महाकुंभ के दौरान अयोध्या परिक्षेत्र से 210 बसों को सेवा में लगाया गया था। इनमें से 210 बसें अयोध्या से प्रयागराज के बीच नियमित रूप से चल रही थीं। इसके अलावा, 40 नई बसों को दिसंबर 2024 से ही शटल सेवा में शामिल कर दिया गया था। ये बसें लगातार प्रयागराज में सुचारू परिवहन सेवा प्रदान कर रही थीं, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन





बोनस की घोषणा से रोडवेज कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद अयोध्या क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धमेंद्र सिंह ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। चालक राजकुमार सिंह, राधे सिंह, जगराम व परिचालक मनीष शुक्ला, बीरसेन सिंह,अशोक कुमार का कहना है कि सरकार का यह निर्णय उनकी मेहनत को मान्यता देने जैसा है। इससे उन्हें भविष्य में भी समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed