{"_id":"6af363081fc4fdcf6008ab0a","slug":"48-people-sustained-burns-from-firecrackers-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-162716-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पटाखों की चपेट में आकर 48 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पटाखों की चपेट में आकर 48 झुलसे
Wed, 11 Nov 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती पटाखे की चपेट में आया बालक।
अयोध्या। दिवाली पर आतिशबाजी का उल्लास कई लोगों के लिए दर्द की वजह बन गया। पटाखे जलाने के दौरान कोई हाथ झुलसा बैठा तो किसी की आंख चपेट में आ गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दो दिनों के भीतर करीब 48 लोग पटाखों से झुलसने और घायल होने के बाद पहुंचे। हालत गंभीर होने पर तीन मरीजों को दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर करना पड़ा।
आतिशबाजी के दौरान असावधानी से लोगों को गंभीर परिणाम भुगतना पड़ा। रविवार रात तक करीब 22 लोग इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें चेहरा झुलसने से पहुंचे पूराकलंदर क्षेत्र के कछौली निवासी श्याम बहादुर के बेटे (11) को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। आंख व चेहरे पर झुलसने के कारण तीन अन्य लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
नीरज गुप्ता (32), सुधांश तिवारी (10), इंद्रजीत (12), राम सिंह (38), मोहनलाल यादव (32), आराध्या मिश्रा (28), अनुराग यादव (17) समेत करीब 22 लोग भी अस्पताल पहुंचे। प्रारंभिक उपचार के बाद इन्हें घर भेज दिया गया। पटाखों से झुलसने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। रात तक करीब 26 अन्य लोग इसी तरह से झुलसकर अस्पताल आए। अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि दिवाली को देखते हुए पहले से ही अलर्ट जारी किया गया था। ईएमओ के अलावा चर्म रोग विशेषज्ञ और जनरल सर्जन ऑनकॉल तैनात किए गए थे। एक मरीज बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है।