{"_id":"66296e233f9ae9a15a0d7656","slug":"43-iet-students-selected-for-trainee-engineer-ayodhya-news-c-97-1-lu11008-113244-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ट्रेनी इंजीनियर के लिए आईईटी के 43 विद्यार्थी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ट्रेनी इंजीनियर के लिए आईईटी के 43 विद्यार्थी चयनित
Thu, 25 Apr 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 25 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
अवध विवि में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में मौजूद विद्यार्थी।
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के दिशा-निर्देशन में प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया। विवि के प्लेसमेंट एंड साॅफ्ट स्किल डेवलपमेंट के तहत धूत ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड महाराष्ट्र की ओर से लिए गए साक्षात्कार में 90 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें 43 छात्र-छात्राओं को ट्रेनी इंजीनियर के लिए चयनित किया गया।
विवि की प्लेसमेंट डायरेक्टर डॉ. गीतिका श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी की ओर से छात्रों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया गया। इसमें इनके कम्यूनिकेशन स्किल के साथ कंपनी की आवश्यकता को देखते हुए 43 अलग-अलग ट्रेडों के छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। इस मौके पर आईईटी के निदेशक प्रो. राजीव गौड़, डाॅ. आशुतोष कुमार सिंह, डाॅ. दिनेश राव, डाॅ. अंकित श्रीवास्तव, प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर इं. दिलीप कुमार, डॉ. चंदन, इं. दिनेश, इं. प्रियेश, इं. आरके सिंह मौजूद रहे।