फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   260 Youths Receive Job Offers at Employment Fair

Ayodhya News: रोजगार मेले में 260 युवाओं को मिला जॉब ऑफर

Sat, 30 May 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 30 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
260 Youths Receive Job Offers at Employment Fair
राजकीय आईटीआई बेनीगंज में आयोजित रोजगार मेले में मौजूद युवा।
अयोध्या। राजकीय आईटीआई बेनीगंज में शनिवार को आयोजित रोजगार मेले में 260 युवाओं को विभिन्न निजी कंपनियों से जॉब ऑफर मिले। मेले में जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पहुंचे। मेले में शामिल छह कंपनियों ने मौके पर ही साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों की ओर से नियुक्ति संबंधी जानकारी और आगे की प्रक्रिया बताई गई।
विज्ञापन


जिला सेवायोजन कर्मचारी दिनेश चंद्र के अनुसार, रोजगार मेले के माध्यम से करीब 300 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके तहत 260 युवाओं को विभिन्न कंपनियों से जॉब ऑफर प्राप्त हुए हैं। आने वाले समय में भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन






अमर उजाला में रोजगार मेले की मिली जानकारी

मैं पिछले कई महीनों से नौकरी की तलाश कर रहा था। अमर उजाला में रोजगार मेले की जानकारी मिलने पर यहां आया और साक्षात्कार दिया। -सुमन, बीकापुर



जॉब ऑफर मिलने से है खुशी

कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की चिंता थी। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियां एक ही स्थान पर उपलब्ध थीं। साक्षात्कार के बाद जॉब ऑफर मिलने से खुशी है। - नैंसी अवस्थी, अयोध्या धाम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed