फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   20 Years in Prison for Rape of 9-Year-Old Girl

Ayodhya News: नौ साल की बालिका से दुष्कर्म में 20 साल की जेल

Sat, 18 Apr 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 18 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
20 Years in Prison for Rape of 9-Year-Old Girl
अयोध्या। मासूम बालिका जिसे बाबा कहकर पुकारती रही, उसी ने रिश्ते को कलंकित कर दिया। अदालत ने गले का घरेलू उपचार कराने आई बालिका से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाते हुए अभियुक्त प्रेमचंद्र को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम निरुपमा विक्रम ने शनिवार को दिया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक विनोद कुमार उपाध्याय के अनुसार, यह घटना कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में 2023 में हुई थी। 15 मार्च की सुबह नौ बजे मानापुर गांव निवासी प्रेमचंद्र के घर नौ साल की बालिका अपनी दादी के साथ गले का घरेलू उपचार कराने गई थी। दादी प्रेमचंद्र के घर के बाहर दरवाजे पर बैठ गईं। प्रेमचंद बच्ची का हाथ पकड़कर घर के अंदर ले गया। घर के पीछे खाली स्थान पर ले जाकर मोबाइल में गंदे वीडियो दिखाया और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने रोते हुए अपनी मां से सारी बात बताई। पीड़िता की मां की ओर से कोतवाली बीकापुर में प्रेमचंद्र के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घटना के एक घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तब से वह जेल में निरुद्ध है। उसे जमानत भी नहीं मिली। विवेचना निरीक्षक राजेश कुमार राय ने की थी। अदालत में आरोप पत्र आने के बाद अभियोजन पक्ष से छह गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट से भी हुई घटना की पुष्टि
पीड़िता की मां ने कोर्ट को बताया कि घटना वाले दिन वह दूसरे के खेत में काम करने गई थी। नौ बजे सुबह उनकी नौ वर्षीय पुत्री रोते हुए आई और बताया कि प्रेमचंद्र बाबा ने घर में ले जाकर उसके साथ अश्लील काम किया है। पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट में भी घटना की पुष्टि हुई है। हालांकि, अदालत में प्रस्तुत शैक्षिक अभिलेखों से पीड़िता की आयु 12 वर्ष मानी गई।
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट प्रथम निरुपमा विक्रम ने पत्रावली पर मौजूद सबूत व गवाहों के बयान के आधार पर बालिका से दुष्कर्म का दोषी पाते हुए अभियुक्त को सजा सुनाई है। आरोपी पर 40 हजार रुपये जुर्माना लगाया है, जिसे पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति देने का आदेश हुआ है।


भयभीत नहीं हुई बच्ची
तमाम जांच व लिए गए बयान से बालिका भयभीत नहीं हुई। अपने साथ हुई घटना को बताने में वह कभी हिचकिचाई नहीं और बचाव पक्ष से पूछे गए हर सवालों का जवाब दिया। अदालत में पीड़िता ने बयान दर्ज कराया कि वह दादी के साथ प्रेमचंद्र बाबा के घर गले की घांटी सही कराने गई थी। दादी बाहर दरवाजा के पास बैठ गईं तो बाबा उसे घर के अंदर ले गए और मोबाइल में गंदे वीडियो दिखाए। उसके बाद घर के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। प्रेमचंद्र बाबा ने मम्मी को न बताने की बात कही थी और दोपहर में फिर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed