फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   16 projects worth Rs 92.46 crore approved for tourism development

Ayodhya News: पर्यटन विकास के लिए 92.46 करोड़ के 16 प्रोजेक्ट स्वीकृत

Tue, 15 Apr 2025 09:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
16 projects worth Rs 92.46 crore approved for tourism development
अयोध्या। पर्यटन विभाग ने अयोध्या में पर्यटन विकास और अवस्थापना सुविधाओं के उच्चीकरण के लिए 92.46 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। ये परियोजनाएं श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के प्रस्ताव पर स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं को पूरा करने का दायित्व कार्यदायी संस्था उप्र प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया है। सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता व समयबद्धता का पालन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संतोष शर्मा के प्रस्ताव पर तारुन ब्लॉक में कम्हरिया बाबा मंदिर का पर्यटन विकास होगा। राम की पैड़ी पर दर्शक दीर्घा व पर्यटन सुविधाओं का काम किया जाएगा। मखौड़ा, भरतकुंड, श्रृंगी ऋषि का आश्रम और दशरथ समाधि स्थल का सुंदरीकरण होगा। ठाकुर राम जानकी नई पंचायती मंदिर का पर्यटन विकास व सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन



इसी तरह मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में अमानीगंज के रामपट्टी में गहनाग बाबा धाम का पर्यटन विकास किया जाएगा। सुचितागंज, सोहावल व तुलसी दास जी की छावनी मंदिर का पर्यटन विकास कराया जाएगा। सरयू नदी के राजघाट के पास एंफीथिएटर व फूड कोर्ट का निर्माण होगा। साकेत सदन में पंचकोसी, चौदह कोसी व चौरासी कोसी परिक्रमा संग्रहालय व इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। मसौधा ब्लाॅक के ग्राम अबनपुर सरोहा में ग्रामीण पर्यटन के तहत पर्यटन सुविधा केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पर्यटन मंत्री ने बताया कि अयोध्या में रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ, जन्मभूमि पथ, फैन, कैनोपी का काम होगा। गुलाबबाड़ी के साथ कौशलेश सदन का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कराया जाएगा। भास्कर भवन का जीर्णोद्धार होगा। संत निवास का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कराया जाएगा। गुप्तार घाट के सामने यात्रियों की सुविधा के लिए गजीबो बेंच व प्रकाश व्यवस्था का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed