Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1.40 lakh children were given polio drops

Ayodhya News: 1.40 लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा

Sun, 14 Dec 2025 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 14 Dec 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
1.40 lakh children were given polio drops
36-जिला महिला अस्पताल में बच्चे को पिलाई गई पोलियो की खुराक।-संवाद
अयोध्या। जिले के 1271 बूथों पर रविवार को राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिला महिला अस्पताल से सीएमओ ने नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान शुरू कराया। पहले दिन जिले भर में 1.40 लाख बच्चों को दवा पिलाई गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दो खुराक पिलाने की अपील की। बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे जिले में 1271 बूथ बनाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के 114 बूथ शामिल हैं। किसी कारण से जो बच्चा बूथ पर पोलियो की खुराक नहीं ले सकेगा उनके लिए सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएगी। इसके लिए 836 टीमों को तैनात किया गया है। 57 ट्रांजिट व 35 मोबाइल टीम इनकी निगरानी करेंगी।
विज्ञापन

बताया कि अभियान के तहत 3,08,767 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उद्घाटन के बाद उन्होंने कई बूथों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति देखी। इस मौके पर महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. विभा कुमारी, अधीक्षक डॉ. आशाराम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रामप्रकाश पटेल, मनोज त्रिपाठी, डॉ. अजय पवार, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed