{"_id":"68e92b46e07b4bf9ae0c69ad","slug":"13-meritorious-students-will-get-double-and-one-will-get-triple-gold-medal-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1421644-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 13 मेधावियों को डबल और एक को मिलेगा ट्रिपल स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 13 मेधावियों को डबल और एक को मिलेगा ट्रिपल स्वर्ण पदक
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 13 अक्तूबर को होने वाले 30वें दीक्षांत समारोह में 13 मेधावियों को दो-दो और एक को तीन स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। विद्यार्थियों को परिधान और उपाधि का वितरण शुरू हो गया है। रिहर्सल की शुरुआत शनिवार से होगी।
कुलाधिपति स्वर्ण पदक के लिए चयनित 10 छात्र-छात्राओं को एक-एक दान स्वरूप स्वर्ण पदक भी प्रदान किया जाएगा। इनमें एमए हिंदी के सूरज मिश्र, एमए संस्कृत के अंजनी वर्मा, एमए अंग्रेजी के परविंद कुमार, एमए राजनीति शास्त्र के शिवम कुमार, एमए प्राचीन इतिहास की विनीता यादव, एमए इकोनॉमिक्स के धीरज चौबे, एमएससी रसायन शास्त्र की ज्योति श्रीवास्तव, एमए इतिहास की वंदना, एमए के अक्षय द्विवेदी व एमए की नीतू यादव शामिल हैं।
एमबीए के आयुष श्रीवास्तव को कुलाधिपति स्वर्ण पदक के साथ दो दान स्वरूप स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह कुलपति स्वर्ण पदक के लिए चयनित तीन मेधावियों को एक-एक दान स्वरूप स्वर्ण पदक भी प्रदान किए जाएंगे। इनमें बीए की अंतिमा, बीएससी की अर्पिता पटेल और बीकॉम की सौम्या मिश्रा शामिल हैं। इन सभी छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की ओर से स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
आज होगा दीक्षांत समारोह का पहला रिहर्सल
इसी कड़ी में दीक्षांत समारोह के लिए डिग्री धारकों को डिग्री और परिधान का वितरण शुक्रवार से शुरू कर दिया गया। दीक्षांत वेशभूषा (उत्तरीय) का वितरण विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में एसबीआई की शाखा के पास एकल विंडो से किया जा रहा है। जबकि स्नातक और स्नातकोत्तर उपाधियों का वितरण परीक्षा विभाग के काउंटर से शुरू किया गया है। साथ ही शोध उपाधियों का वितरण शैक्षणिक अनुभाग से किया जा रहा है। यह वितरण 11 और 12 अक्तूबर को भी किया जाएगा। दीक्षांत समारोह का पहला रिहर्सल शनिवार को दोपहर तीन बजे कौटिल्य प्रशासनिक भवन से स्वामी विवेकानंद सभागार तक किया जाएगा। दूसरा फाइनल रिहर्सल रविवार को होगा।