{"_id":"66103c6a65357001bf0a7879","slug":"10-times-applications-for-32-seats-of-kendriya-vidyalaya-ayodhya-news-c-13-knp1002-675183-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: केंद्रीय विद्यालय की 32 सीटों के लिए 10 गुना आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: केंद्रीय विद्यालय की 32 सीटों के लिए 10 गुना आवेदन
Fri, 05 Apr 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय की बाल वाटिका और कक्षा एक में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। ऐसे में बच्चों के प्रवेश के लिए अभिभावकों ने दौड़ लगानी शुरू कर दी है। विद्यालय में कक्षा एक और बाल वाटिका के लिए मात्र 32-32 सीटें ही उपलब्ध हैं। एक-एक सीट के लिए मारामारी मची है। बाल वाटिका के लिए काफी संख्या में ऑफलाइन फाॅर्म बंट चुके हैं। इसके बाद भी अभिभावक फाॅर्म लेने के लिए लगातार आ रहे हैं।
कक्षा एक के लिए वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन और बालवाटिका में दाखिले के लिए विद्यालय की ओर से ऑफलाइन फाॅर्म भरे जा रहे हैं। मात्र 32 सीटों के लिए अब तक 300 से अधिक फाॅर्म विद्यालय से अभिभावक ले जा चुके हैं। बाल वाटिका में तीन वर्ष के बच्चों को प्रवेश दिया जा रहा है। 15 अप्रैल के बाद विद्यालय में ही लॉटरी के जरिये बच्चों को सीट दी जाएगी। वहीं, कक्षा एक के लिए बच्चों की आयु सीमा छह से आठ वर्ष निर्धारित है। कक्षा एक में प्रवेश के लिए दिल्ली मुख्यालय से लॉटरी निकाली जाती है। इसके बाद अर्ह बच्चों की सूची निकाली जाती है।
बाकी किसी भी कक्षा में सीट नहीं
केंद्रीय विद्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा एक के अलावा अन्य किसी भी कक्षा में एक भी सीट खाली नहीं है। प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी कक्षाओं में पहले से ही सीटों के मुकाबले बच्चे ज्यादा हैं। यही वजह है कि यहां कक्षा दो से 12 तक में एक भी बच्चे का प्रवेश नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
सीटों के अनुसार मिलेगा प्रवेश
एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। विद्यालय में सीटों के अनुसार ही प्रवेश लिए जाएंगे। एक भी बच्चे को अतिरिक्त सीट मिल पाना संभव नहीं है। -आरसी पांडेय, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय