{"_id":"693b0c46c183d0801102ae90","slug":"10-high-tech-cameras-will-be-installed-at-the-civil-lines-bus-stand-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-139345-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सिविल लाइन बस अड्डे पर लगेंगे 10 हाईटेक कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सिविल लाइन बस अड्डे पर लगेंगे 10 हाईटेक कैमरे
विज्ञापन
सिविल लाइन बस अड्डा परिसर में खड़ी बसें
- फोटो : सिविल लाइन बस अड्डा परिसर में खड़ी बसें
अयोध्या। सिविल लाइन स्थित बस अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए बस अड्डे परिसर में दस हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह पूरी व्यवस्था अगले हफ्ते तक तैयार कर दी जाएगी। सभी कैमरे नाइट विजन से लैस होंगे, जिससे बस अड्डे पर हर गतिविधियों की 24 घंटे निगरानी की जा सकेगी।
बस अड्डे पर रोज हजारों यात्री आते-जाते हैं। अक्सर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए तकनीकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है। लगाए जा रहे नए कैमरों में नाइट विजन तकनीक मौजूद होगी, जिससे कम रोशनी वाले स्थानों पर भी निगरानी पूरी तरह सटीक रहेगी। इससे चोरी, झपटमारी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में काफी मदद मिल सकेगी।
इन स्थानों पर लगेंगे कैमरे
कैमरों को बस अड्डे के मुख्य प्रवेश और निकास द्वार, यात्री प्रतिक्षालय, टिकट काउंटर, बस पार्किंग क्षेत्र, गैराज और अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगाया जाएगा। इससे किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि तुरंत कैमरे में कैद हो सकेगी। फुटेज को कंट्रोल रूम में लाइव मॉनिटर किया जाएगा। एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि बस अड्डे की सुरक्षा पहले भी कैमरों के सहारे की जा रही थी, लेकिन कुछ पुराने कैमरे खराब हो चुके थे, और रात के समय उनकी क्षमता काफी कम हो गई थी। नए कैमरे लग जाने से निगरानी तेज हो सकेगी।
विज्ञापन
महिलाओं की बढ़ेगी सुरक्षा
बस अड्डे पर कैमरे लग जाने बाद महिलाएं भी सुरक्षित महसूस करेंगी। कई बार बस अड्डे पर चोरी और छेड़छाड़ के मामले सामने आते रहते हैं। कैमरे लगे होने से ऐसी घटनाओं पर भी रोक लग सकेगी। रात के समय में भी बस अड्डे पर बसों का इंतजार करना आसान हो जाएगा। और यात्रियों के सामान की भी पूरी सुरक्षा हो सकेगी।