{"_id":"99cf6f96e234e81a7e23876422e29f4c","slug":"ayodhya-borders-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रामनगरी की सीमाएं सील, पैरामिलिट्री के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रामनगरी की सीमाएं सील, पैरामिलिट्री के हवाले
अमर उजाला, फैजाबाद
Updated Fri, 13 Sep 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में 84 कोसी परिक्रमा के समापन के मद्देनजर रामनगरी से लगी गोंडा-बस्ती की सीमाएं सील कर रैफ और सीआरपीएफ की तीन कंपनियों के हवाले कर दी गईं है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कमिश्नर, डीआईजी, डीएम-एसएसपी ने खुद अयोध्या और गोंडा-बस्ती सीमा समेत मखौड़ा तक दौरा करके प्रतिबंध को सख्ती से पालन कराने की कमान संभाल ली। रूट मार्च भी निकाला गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने सख्त आदेश जारी किए हैं कि मखौड़ा आने-जाने वाले साधुओं को तत्काल हिरासत में ले लिया जाएगा।
जिले की सीमाओं समेत आसपास के जिलों से भी फैजाबाद व अयोध्या आने वाले लोगों को रोकने की शिकायतें मिल रही हैं जबकि प्रशासन ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की थी।
इससे तमाम लोगों को लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़ आदि स्थानों के लिए आने-जाने में वैकल्पिक रास्ते तलाशने पड़ रहे हैं। देर शाम भाजपा कार्यालय पर छापा मार पूर्व मंत्री लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी समेत सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रमुख भाजपा नेता विनय कटियार व पूर्व जिलाध्यक्ष महंत मनमोहन दास, डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी व जिला मंत्री अभिषेक मिश्र को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया।
कारसेवकपुरम् को भी सील करके दर्जनभर जवान गेट पर तैनात कर दिए गए हैं जबकि गोंडा में परिक्रमा करते चार संत और छह विहिप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।