{"_id":"6a3439451601686be0000c9c","slug":"youths-body-found-hanging-from-a-noose-auraiya-news-c-12-1-knp1061-1561267-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
- गृह कलह के चलते खुदकुशी की चर्चा
- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर में गुरुवार शाम एक 28 वर्षीय युवक संदिग्ध का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी शिवम यादव (28) की शादी करीब दो वर्ष पूर्व कोतवाली औरैया क्षेत्र के गांव दहगांव निवासी शिल्पी यादव के साथ हुआ था। शिवम नोएडा में रहकर नौकरी करता था। बताया गया कि करीब दो माह पहले उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। जबकि शिवम लगभग एक माह पहले नोएडा से घर लौट आया था।
बृहस्पति शाम को शिवम की मां आराधना यादव भागवत कथा सुनने गई थीं और पिता रामशंकर बाजार गए हुए थे। पिता घर लौटे तो उन्होंने कमरे में शिवम को फंदे से लटका देखा। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारकर तत्काल सीएचसी अजीतमल ले गये। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता रामशंकर यादव ने बताया कि पुत्रवधू इस समय अपने मायके में है। पत्नी से किसी बात को लेकर हुई बातचीत के बाद आत्महत्या की आशंका जताई गई। कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।