फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth who was connecting wires in the house dies due to electrocution

औरैयाः घर में तार जोड़ रहे युवक की करंट लगने से मौत

Tue, 26 Jul 2022 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
Youth who was connecting wires in the house dies due to electrocution
अजय की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के हरचंदापुर गांव में घर के अंदर लगे बोर्ड के पास तार ठीक करते वक्त युवक अचानके बिजली आने पर करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी बिधूना लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हरचंदापुर गांव निवासी राजू राठौर का बेटा अजय (27) मजदूरी करता था। वह सोमवार सुबह आठ बजे घर में बिजली न आने पर बोर्ड के पास लगा तार सही कर रहा था। तभी अचानक बिजली आने पर अजय को करंट लग गया। यह देख परिजनों ने किसी तरह करंट से छुड़ाया और सीएचसी बिधूना ले गए।
विज्ञापन

वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि अजय की मां सुषमा का दो माह पहले बीमारी के चलते देहांत हो चुका है। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि युवक की करंट लगने से मौत की जानकारी मिली थी। क्योंकि घटनास्थल एरवाकटरा थाना क्षेत्र में है, इसलिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। साथ ही मेमो एरवाकटरा पुलिस को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed