फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth should apply for Abhyudaya Coaching by June 15

Auraiya News: अभ्युदय कोचिंग के लिए युवा 15 जून तक आवेदन करें

Sun, 31 May 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 31 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Youth should apply for Abhyudaya Coaching by June 15
औरैया। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शहर के तिलक महाविद्यालय में संचालित कोचिंग एक जुलाई से शुरू होगी। यहां कोचिंग के लिए युवाओं के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। युवा एक जून से लेकर 15 जून के बीच यहां पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार शशि ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जनपद में प्रतियोगी परीक्षाओं यूपीएससी, यूपीपीएससी (सिविल सर्विसेज), नीट व एक दिवसीय परीक्षा जैसे एसएससी, यूपीपी के लिए निशुल्क कोचिंग मिलेगी।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नवीन अभ्यर्थियों के चयन के लिए समय सारिणी के अनुसार ऑफलाइन आवेदन फॉर्म कोचिंग केंद्र तिलक महाविद्यालय में जमा हो रहे हैं। किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्युदय पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन पत्र प्राप्त करने, जमा करने व प्रवेश परीक्षा का समय भी निर्धारित है। आवेदन प्राप्त व जमा करने की तिथि एक जून से 15 जून तक निर्धारित की गई है। वहीं दस्तावेज प्रमाणीकरण के लिए 16 जून से 20 जून निर्धारित है। प्रवेश के लिए काउंसलिंग व मेरिट के आधार पर छात्रों के रजिस्ट्रेशन पूरे कराए जाएंगे। इसके बाद एक जुलाई से नया सत्र शुरू हो जाएगा।
-----
कक्षा-11 व 12 में पढ़ रहे व उत्तीर्ण छात्र होंगे पात्र
प्रशिक्षण केंद्र पर किसी भी कोर्स के संचालन के लिए न्यूनतम उपस्थिति छात्र संख्या 30 होना अनिवार्य है, यदि परिणाम के बाद छात्र संख्या 30 या 30 से अधिक नहीं होती है तो इस स्थिति में कोर्स का संचालन नहीं किया जाएगा। कक्षा-11 व 12 में अध्ययनरत व उत्तीर्ण हो चुके छात्र पात्र होंगे।

किसी भी असमंजस की स्थिति में कोचिंग सेंटर पर पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए कोर्स कोऑर्डीनेटर अर्जुन द्विवेदी (मोबाइल नंबर-7505770423) व कंप्यूटर ऑपरेटर राज किशोर सिंह (8923764768) से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed