फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth murdered for not giving bike, life imprisonment

Auraiya News: बाइक न देने पर युवक की हत्या, उम्रकैद

Sun, 03 May 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 03 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered for not giving bike, life imprisonment
अदालत से...
विज्ञापन

-अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय ने सुनाया फैसला
-दोषी पर 20 हजार रुपये का लगाया गया जुर्माना, भेजा गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय विनय प्रकाश सिंह ने शनिवार को हत्या के मामले में आरोपी चंदन कुमार को दोषी करार दिया। कोर्ट ने दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। युवक ने बाइक की चाबी नहीं दी थी तो दोषी ने हत्या कर दी थी। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
यह घटना 16 सितंबर 2024 की रात करीब साढ़े नौ बजे की है। अजीतमल कोतवाली के गांव बल्लमपुर निवासी वादी सुनील कुमार ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, उसके अनुसार उनका भाई राकेश कुमार और गांव का ही चंदन कुमार उर्फ अभिषेक कुमार गांव के बाहर सड़क किनारे सबमर्सिबल के पास पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान चंदन ने राकेश से बाइक की चाबी मांग दी। राकेश ने चाबी खो जाने की बात कही तो चंदन भड़क गया और विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि चंदन ने आपा खो दिया और बल्लमपुर चौराहे पर राकेश कुमार पर लाठी व ईंटों से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की। विवेचना के बाद पुलिस कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया। शनिवार को हत्या के मामले में सुनवाई की गई। इस दौरान बचाव पक्ष के वकील ने अभियुक्त की गरीबी का हवाला देकर रहम की मांग की। वहीं, एडीजीसी ने तर्क दिया कि एक मामूली सी बात पर किसी की जान लेना जघन्य अपराध है, इसके लिए कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों के आधार पर चंदन को दोषी करार दिया। फैसला सुनाए जाने के बाद दोषी को इटावा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed