{"_id":"653e9f34014029fc2d08b67a","slug":"youth-going-to-gaya-injured-after-falling-from-train-referred-to-kanpur-auraiya-news-c-211-1-aur1001-4716-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गया जा रहा युवक ट्रेन से गिरकर घायल, कानपुर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गया जा रहा युवक ट्रेन से गिरकर घायल, कानपुर रेफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। पाता और फफूंद रेलवे स्टेशनों के बीच कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेन से गिरकर गया बिहार निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को दिबियापुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।
रविवार की दोपहर लगभग एक बजे कानपुर की ओर जा रही नानस्टाप ट्रेन पाता रेलवे स्टेशन से गुजरी। केंझरी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से एक युवक रेल ट्रैक के किनारे गिर गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पहुंचे दिबियापुर थाने के उपनिरीक्षक प्रदीप अवस्थी ने घायल से जानकारी ली।
घायल ने अपना नाम बिहार में गया के इंदिरानगर बैरिया निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र दारामाझी बताया। बताया कि वह मजदूरी करता है। वह इटावा से ट्रेन में चढ़ा था। ट्रेन के कोच में गेट पर बैठा था, अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया। उपनिरीक्षक प्रदीप अवस्थी ने बताया कि घायल की पत्नी बबिता को सूचना दे दी गई है। उपचार के लिए कानपुर के हैलट रेफर किया है।